Last Updated:
UP Aaj Ka Mausam Live: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आज भी बारिश को लेकर येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, ज्योतिबा फुले नगर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया में भारी बारिश हो सकती है.
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी.
लखनऊः उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. आलम यह है कि मानसून विदाई ले रहा है. लेकिन सड़क से लेकर नदी तक सब उफान पर हैं. लोगों के घरों में पानी घुस चुका है. इस बीच यूपी आईएमडी ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, ज्योतिबा फुले नगर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बहराइच, श्रावस्ती, खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां पढ़ें मौसम का पल-पल का अपडेट…
नेपाल से आए पानी से बाराबंकी में मची तबाही
नेपाल से आए पानी ने सरयू में जमकर तबाही मचाई है. बाराबंकी के हेतमापुर में मस्जिद, शिव मंदिर और करीब दस घर नदी में समा गए. अब बाबा नारायण दास की तपोस्थली भी कटान की कगार पर आ चुका है. तहसील रामनगर क्षेत्र के हेतमापुर में शनिवार शाम तक सरयू शांत थी. रात करीब दो बजे जलस्तर बढ़ने के साथ कटान ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। सबसे पहले कगार पर बनी मस्जिद नदी की धारा में समाई. इसके कुछ ही देर बाद पास का शंकरजी का मंदिर भी बह गया। इसके बाद कटान बाबा नारायण दास की तपोस्थली की ओर बढ़ गई. मंदिर के निचले हिस्से का लिंटर भी नदी की चपेट में आ गया.
बदायूं में बारिश और ठंड के चलते 100 से अधिक गोवंश की मौत
बदायूं जिले में बारिश और ठंड के चलते लगभग 100 से ज्यादा गौवंशों की मौत हो गई. हालांकि प्रशासन ने अभी तक 30 गोवंशों की मौत को स्वीकार किया है. वहीं 40 से ज्यादा गौवंश का इलाज चल रहा है. गौवंशों की मौत के कई वीडियो हुई सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिले के डीएम ने बताया अभिगांव में 20, ब्यौरा में 9 और मानिकपुर में एक गौवंश की मौत हुई है. सीडीओ की अध्यक्षता में निगरानी की जा रही है. अभिगांव में केयरटेकर के खिलाफ फिर दर्ज कर जांच बैठाई है. बजरंग दल के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने अभिगांव में पहुंचकर पड़ी गायों की गिनती करने के बाद दावा किया कि 74 गौवंश की मौत हो गई है. 54 का शव गौशाला में दिखाई दिए. जबकि 20 के शवों को गड्डा करके गौशाला के परिसर में दफन कर दिए गए.